- अमृतसर – पुलिस ने हेरोइन और अवैध हथियारों सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों ने मीडिया से बातचीत दौरान बताया कि शहर के विभिन्न पुलिस स्टेशनों के तहत पुलिस द्वारा नाकेबंदी के दौरान 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रविंदर सिंह उर्फ काका और आशीष उर्फ भोला के तौर पर हुई है।