Home Punjab>Ludhiana Punjab : घर के बाहर खेल रही बच्ची को कुत्ते ने नोचा, हालत गंभीर, देखें वीडियो

Punjab : घर के बाहर खेल रही बच्ची को कुत्ते ने नोचा, हालत गंभीर, देखें वीडियो

0
Punjab : घर के बाहर खेल रही बच्ची को कुत्ते ने नोचा, हालत गंभीर, देखें वीडियो

लुधियाना – आवारा कुत्ते आए दिन किसी न किसी को निशाना बना रहे है। मासूम बच्चे अकसर आवारा कुत्तों का निशाना बन जाते है। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। जहां 2 साल की बच्ची को कुत्ते ने बुरी तरह नोचा। बच्ची की हालत काफी गंभीर है। पीड़ित बच्ची की पहचान जानवी के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक  प्राइवेट अस्पताल में उसके सिर, चेहरे और लात पर टांके लगवाए गए। बच्ची के सिर, चेहरे पर कुत्ते के दांत के निशान है।

आवारा कुत्तों के डर के कारण पूरे इलाके में डर का माहौल है। जानकारी देते हुए पीड़ित बच्ची के पिता नरेश कुमार ने बताया कि उनकी बेटी जानवी अपने घर के बाहर ही खेल रही थी। इस दौरान गली के कुत्ते ने उनकी बेटी को घेर लिया और बुरी तरह से नोचा। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर वह घर से बाहर निकले, तो बच्ची बेहोश गली में पड़ी हुई थी।

खून से लथपथ बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया। नरेश मुताबिक जानवी उनकी इकलौती बेटी है। नरेश ने कहा कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करते है। कालोनी के प्रधान गौरव ने बताया कि कुत्तों के हमले के बाद इलाका के बच्चों में भी डर का माहौल है। बच्चे घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here