कोलकाताः कोलकाता रेप-मर्डर केस मामले में CBI आज दूसरी स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करने जा रही है। 9 सितंबर को सुनवाई के दौरान जांच एजेंसी ने पहली रिपोर्ट पेश की थी। रिपोर्ट में यह बात सामने आई थी कि केस से जुड़े कुछ दस्तावेज गायब हैं। जिसमें कई खुलासे किए गए थे। इस पर कोर्ट ने मामले में गड़बड़ की आशंका जताई थी। जिसके बाद कोर्ट ने राज्य सरकार को मिसिंग डॉक्यूमेंट कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया था।
इस मामले में 14 सितंबर को सीबीआई ने आरजी कर कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और एक थाने के एसएचओ अभिजीत मंडल को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक, दोनों पर सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप लगा है।