Home Punjab>Moga Punjab News: Birthday के अगले दिन पुलिसकर्मी की हुई मौत

Punjab News: Birthday के अगले दिन पुलिसकर्मी की हुई मौत

0
Punjab News: Birthday के अगले दिन पुलिसकर्मी की हुई मौत

फतेहगढ़ साहिबः खमानो के गांव नौगांव के पास भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां सड़क हादसे में पंजाब पुलिस के एक कर्मचारी की मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, खमाणो थाने में तैनात कांस्टेबल जसप्रीत सिंह मूल रूप से बठिंडा का रहने वाला था और खमाणो के पास एक ढाबे के मालिकों के साथ गनमैन के रूप में काम करता था।

बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही जसप्रीत सिंह ने अपना जन्मदिन मनाया था और अगले ही दिन सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक जसप्रीत सिंह मोटरसाइकिल से फतेहगढ़ साहिब जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही वह नौगांव गांव के पास पहुंचा तो सड़क पर खड़े ट्रक में जसप्रीत सिंह का मोटरसाइकिल टकरा गया।

इस हादसे में जसप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सहायक पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here