Home National Jewellery Shop से करोड़ों की लूट के मामले में Police ने आरोपी का किया एनकाउंटर

Jewellery Shop से करोड़ों की लूट के मामले में Police ने आरोपी का किया एनकाउंटर

0
Jewellery Shop से करोड़ों की लूट के मामले में Police ने आरोपी का किया एनकाउंटर

नई दिल्ली – हरिद्वार में बीते दिनों ज्वेलरी शॉप में हुई 5 करोड़ की डकैती के आरोपियों और पुलिस टीम के बीच देर रात मुठभेड़ होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में एक आरोपी की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि एक आरोपी मौका पाकर मुठभेड़ स्थल से फरार हो गया है, जिसकी तलाश में टीम जुटी हुई है।

हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘मुठभेड़ में घायल व्यक्ति को अस्पताल लेकर आए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति भाग गया और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि मृतक 4 अन्य लोगों के साथ डकैती में शामिल था। उसके सिर पर 1 लाख रुपये का इनाम था।

इसमें शामिल अन्य लोगों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें कि बीते दिनों हरिद्वार में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शोरूम में घुसकर करोड़ों के जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने शोरूम में घुसकर पहले मिर्ची पाउडर का इस्तेमाल किया, जिससे सभी स्टाफ अचेत हो गए। उसके बाद करोड़ों रुपए का सोना लेकर फरार हो गए। इस मामले में ज्वैलर्स एसोसिएशन ने विरोध जताया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here