2 ट्रकों में जबरदस्त टक्कर, 1 की मौत

कटिहारः राष्ट्रीय राजमार्ग 81 पर हृदय गंज चौक के पास 2 ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में एक चालक की वाहन में दबने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नालंदा जिले के दीपनगर थाना निवासी राजवल्लभ सिंह के बेटे दिलीप कुमार (25) के रूप में हुई है।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सुचना सहायक थाना पुलिस को सूचना दी जिसके बाद थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गैस कटर की मदद से ट्रक के अगले हिस्से से चालक का शव निकाला। वहीं जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन के हिस्सों को हटाया गया।

जानकारी देते हुए दिनेश प्रसाद ने बताया कि हादसा बैरियर वसूली के दौरान खड़े ट्रक की वजह से हुआ, जहां गेड़ाबाड़ी से कटिहार की ओर आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक अनियंत्रित होकर खड़े वाहन से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से नगर निगम कटिहार द्वारा हृदयगंज चौक पर बैरियर वसूली की जाती है। इस दौरान अचानक वाहनों को रोके जाने से लंबी कतार बन जाती है, जो हादसों का कारण बनती है। सरकार को इस और ध्यान देना चाहिए।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...