Home Punjab>Moga Punjab : Bus Stand की पार्किंग से बाइक हुई चोरी, देखें वीडियो

Punjab : Bus Stand की पार्किंग से बाइक हुई चोरी, देखें वीडियो

0
Punjab : Bus Stand की पार्किंग से बाइक हुई चोरी, देखें वीडियो

मोगा – चोरी करने वालों के हौसले इतने बुलंद है की वह आंख झपके बिना ही चोरी की घटना को अंजाम देते है। ऐसा ही मामला मोगा से सामने आया है। चोरी की घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। अनमोल प्रीत सिहं निवासी कुस्सा ने बताया कि उसके पिता ने बस स्टेंड की पार्किंग में बाइक खड़ी करके बस से मोगा गए हुए थे।

जब वह काम से वापिस आए तो पार्किंग में बाइक नही थी। पीड़ित ने बताया कि सीसीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता लगा कि 30 मिनट के अंदर ही मोटरसाइकिल चोरी हो गया। अनमोल ने बताया कि जब पार्किंग सदस्यों से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि यहां मोटरसाइकिल नही खड़ी थी।

जब उन्होंने पार्किंग की पर्ची दिखाई तो वह सही से जबाव नही दे पाए। जिसके बाद सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग दिखाई तो पार्किंग सदस्यों ने कोई जबाव नही दिया। अनमोल ने बताया कि चोरी की शिकायत पुलिस को दर्ज करवा दी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है जल्द ही बाइक को बरामद कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here