JalandharJalandhar News: घर के रोशनदान की ग्रिल तोड़ घुसा चोर, गहने और...

Jalandhar News: घर के रोशनदान की ग्रिल तोड़ घुसा चोर, गहने और नगदी लेकर फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पुलिस सुस्त, चोर चुस्त, 20 दिनों में 8वीं वारदात

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। हालात ये हो गए है कि पुलिस सुस्त दिखाई दे रही है और चोर चुस्त दिखाई दे रहे है। वहीं ताजा मामला थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत आते बस्ती गुजां बिंदा चौक के पास से सामने आया है, जहां चोर घर की छत पर लगी लोहे की ग्रिल को तोड़ वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान परिवार रिश्तेदारों के घर दिल्ली गया हुआ था। उन्हें दोपहर घर आने पर वारदात का पता चला, जिसकी शिकायत परिवार ने कंट्रोल रूम पर दी। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित विशाल कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई संदीप विदेश के बहरीन में रहता है और उसकी पत्नी छुट्टियों के चलते अपने रिश्तेदारों के घर गाजियाबाद गई हुई थी। घर में रहने वाली मां उनके पास मौजूद थी। आज सुबह पड़ोसियों की तरफ से उन्हें फोन आया कि उसके भाई के घर की छत पर बनी रोशनदान की ग्रिल टूटी हुई है। जिसके बाद वह मां के साथ भाई के घर पहुंचा। विशाल ने बताया कि देर रात खाली बंद घर देखकर चोर पड़ोसियों की छत के जरिए आया और छत पर बने रोशनदान पर लगे लोहे की ग्रिल को तोड़कर घर में घुस गया। इस दौरान कमरे के अंदर पड़ी अलमारी से सोने के गहने और नगदी लेकर चोर फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दे दी है। वारदात के बाद घर में मौजूद आसपास के लोगों ने बताया कि उनके इलाके में चोरों ने बीते 20 दिनों में 8वीं वारदात की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए ताकि चोर लुटेरों के मन में डर बना रहे और वारदातों पर नकेल कसी जाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...