Home Punjab>Jalandhar Jalandhar: Civil Hospital में चोर हुए सक्रिय, EMO का मोबाइल लेकर फरार

Jalandhar: Civil Hospital में चोर हुए सक्रिय, EMO का मोबाइल लेकर फरार

0
Jalandhar: Civil Hospital में चोर हुए सक्रिय, EMO का मोबाइल लेकर फरार

जालंधर: सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डाक्टर का मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। ड्यूटी पर तैनात डाक्टर मंयक अरोड़ा जब मरीजों का उपचार कर रहे थे तो इसी बीच उनके मोबाइल फोन की बैटरी कम होने के चलते उन्होंने डाक्टर रूम में चार्जिंग पर लगा दिया ओर मरीजों को देखने लगे। कुछ ही समय बाद जब उन्होंने वापिस आकर देखा तो मोबाइल वहां से गायब था।

इस सारी घटना की जानकारी उन्होंने थाना 4 की पुलिस को दी है। आपको बता दें कि सिविल अस्पाताल में आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इससे पहले भी कई बार डाक्टरों का सामान ड्यूटी के दौरान चोरी होने की घटनाएं सामने आई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here