Home Punjab>Jalandhar Jalandhar : Civil Hospital से 5 वर्षीय मासूम हुआ लापता, किडनैपिंग का मामला दर्ज

Jalandhar : Civil Hospital से 5 वर्षीय मासूम हुआ लापता, किडनैपिंग का मामला दर्ज

0
Jalandhar :  Civil Hospital से 5 वर्षीय मासूम हुआ लापता, किडनैपिंग का मामला दर्ज

जालंधर,ENS – सिविल अस्पताल से 11 सितंबर को लापता हुए बच्चे के मामले में पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। यह मामला अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया है। लापता हुए बच्चे की पहचान अंशु(5) के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार जालंधर के रंधावा मसंदा के रहने वाले अनुसार राकेश द्वारा पुलिस दर्ज करवाने गए बयानों में कहा गया है कि वह बीती 11 सितंबर को अपने बेटे अंशु के साथ सिविल अस्पताल आए थे।

बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में कहीं लापता हो गया। बच्चे के काफी देर तक सिविल अस्पताल और आसपास के बाजारों में तलाश की गई, मगर कुछ नहीं पता चला। जिसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने मामले में पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज कर बीएनएस 137(2) (अपहरण) का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब बच्चे की तलाश करने के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है।

कमिश्नरेट पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। थाना डिवीजन नंबर-4 के एसएचओ हरदेव सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस ने जांच कर रही है। फिलहाल मामले में किसी की भूमिका सामने नहीं आई है, बच्चे की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि बच्चा काफी छोटा है और रास्ता भटक सकता है। मगर पुलिस की जांच जारी है जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अपहरण का मामला दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here