Home Punjab>Amritsar Punjab News: 4.580 किलो हेरोइन सहित महिला गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News: 4.580 किलो हेरोइन सहित महिला गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Punjab News: 4.580 किलो हेरोइन सहित महिला गिरफ्तार, देखें वीडियो

दूसरा मामलाः कार और अवैध हथियारों सहित 3 गिरफ्तार

अमृतसर: पुलिस ने 32 करोड़ की हेरोइन जब्त की है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया गया। जो कि अपने जमाई के साथ मिलकर नशे की खेप पाकिस्तान से मंगवाती थी। आरोपी महिला पाकिस्तानी तस्करों के सीधे संपर्क में थी। अमृतसरः जिले में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस 4 किलो 580 ग्राम हेरोइन के साथ महिला को गिरफ्तार किया है। इस हेरोइन की इंटरनेशनल मार्केट में 32 करोड़ रुपए की कीमत है। आरोपी की पहचान कंवलजीत कौर उर्फ मासी निवासी गोल्डन एवेन्यू, हरगोबिंदपुर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर रंजीत सिंह ढिल्लों बताया कि कंवलजीत कौर और उनके दामाद जुगराज सिंह पाकिस्तान स्थित विभिन्न ड्रग तस्करों के सीधे संपर्क में थे और नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे थे। पाकिस्तान से नशे की इन खेप को लाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा था। मामले की पिछली और अगली कड़ियों की जांच की जा रही है। पुलिस ने एक अन्य मामले में पुलिस छावनी, अमृतसर ने गुप्त सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 2 पिस्तौल बरामद की। आरोपी विशाल कुमार, नरेश कुमार उर्फ मणि, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को एक पिस्तौल (.30 बोर) 07 कारतूस सहित, ⁠एक देसी पिस्टल (.315 बोर/देसी कट) सहित एक खोखा और एक कार (मारुति एस्टीम) के साथ गिरफ्तार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here