Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: बाइक चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Jalandhar News: बाइक चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: बाइक चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नरेट ने 5 चोरी की मोटरसाइकिलों और नकली चाबियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने यूनिटी क्रिटिकल केयर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, प्रताप बाग के पास पाल अस्पताल के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि धर्मेन्द्र कुमार पुत्र बजरंगी निवासी शिव नगर के रहने वाले पीड़ित के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा नंबर 99 दिनांक 14.09.2024 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 3 जालंधर में दर्ज किया गया था।

आरोपी की पहचान बलजीत सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी गांव गद्ई, तरनतारन के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिलें और नकली चाबियां बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में शामिल है और पहले भी ऐसी कई मोटरसाइकिलें चुरा चुका है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद दानामंडी भंगाला, जिला तरनतारन के पास झाड़ियों और पेड़ों के नीचे छिपाई गई बिना नंबर प्लेट वाली 3 अन्य मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के कबूलनामे के बाद सिटी रेलवे स्टेशन जालंधर के पास पार्किंग स्थल से बिना नंबर प्लेट वाली एक और मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने कहा कि बलजीत सिंह के खिलाफ अमृतसर, मोगा, कपूरथला और तरनतारन के कई पुलिस स्टेशनों में पहले से ही 5 मामले लंबित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here