चंडीगढ़ः गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के छोटे पर एनआईए ने ईनाम रखा है। एनआईए ने अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख का इनाम रखा है। एनआईए ने जारी सूचना में कहा है कि जो भी अनमोल बिश्नोई के ठिकाने की जानकारी देगा उसे 10 लाख का इनाम दिया जाएगा। दरअसल, एजेंसियां लंबे समय से अनमोल बिश्नोई की तलाश कर रही हैं। यह भी आरोप है कि वह साजिशकर्ता है जिसने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मारने के लिए मुंबई में गुर्गे भेजे थे।