Home National Jammu Kashmir Election Live: शुरुआती 2 घंटे में 11.11 फीसदी हुई वोटिंग, पंडितों ने किया मतदान

Jammu Kashmir Election Live: शुरुआती 2 घंटे में 11.11 फीसदी हुई वोटिंग, पंडितों ने किया मतदान

0
Jammu Kashmir Election Live: शुरुआती 2 घंटे में 11.11 फीसदी हुई वोटिंग, पंडितों ने किया मतदान

जम्मूः जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है। आज शाम 6 बजे तक 7 जिलों की 24 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 9 बजे तक जम्मू-कश्मीर में 11.11% मतदान हुआ। पुलवामा के गोरीपोरा में भी वोटिंग जारी है। पुलवामा विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार तलत मजीद अली ने वोट डाला। वह गोरीपोरा बूथ पर वोट डालने पहुंचे। इस दौरान मजीद अली ने कहा, ‘लोगों से यही अपील है कि बढ़-चढ़कर वोट करें। हमसे जो छीना गया है उन्हें वापस पाने के लिए यही रास्ता है।’

किश्तवाड़ से जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार ने कहा, ’10 साल बाद जम्मू-कश्मीर के लोगों को अपनी सरकार चुनने का मौका मिला है। लोगों में खुशी है। ये कतारें महंगाई, बेरोजगारी, अफसरशाही, तानाशाही के खिलाफ लोगों का रोष है।’ वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी ने सभी मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया।

एक्स पर पीएम मोदी ने पोस्ट किया, ‘जम्मू- कश्मीर विधानसभा चुनाव का पहला चरण शुरू होने के साथ, मैं आज मतदान करने जा रहे निर्वाचन क्षेत्रों के सभी लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के त्योहार को मजबूत करने का आग्रह करता हूं। मैं विशेष रूप से युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान करता हूं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here