JalandharJalandhar News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, सैलून में हमलावरों ने जमकर की...

Jalandhar News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, सैलून में हमलावरों ने जमकर की तोड़फोड़, युवक को पीटा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में सैलून में सरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। दरअसल, वडाला चौक के पास स्थित सैलून में आए हमलावारों ने जमकर तोड़फोड़ की। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित ने कहा कि वह सैलून में युवक के बाल काट रहा था। इस दौरान युवक को फोन आ गया और वह फोन सुनने के लिए जैसे ही बाहर गया तो अचानक 15 से 20 हमलावार आ गए। हमलावारों ने युवक पर खंडे और अन्य तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसके बाद वह जान बचाने के लिए सैलून के अंदर घुस गया।

इस दौरान हमलावारों ने सैलून में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी और तिजौरी से पैसे लेकर फरार हो गए। सैलून के कर्मियों का कहना है कि हमलावारों द्वारा घटना को अंजाम देने को लेकर उन्हें कुछ नहीं पता। इस घटना में उनका 40 से 50 हजार का नुकसान हो गया। पीड़ित ने कहा कि तिजौरी में 4 से 5 हजार रुपए पड़े हुए है। पीड़ित ने कहा कि हमलावारों द्वारा ईंटों से हमला किया गया। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई। वहीं रवि ने कहा कि युवक हरविंदर के सिर पर खंडों से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया।

घटना के दौरान युवक स्पलेंडर और एक्टिवा पर तलवारों सहित अन्य हथियार लेकर आए थे। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि कई वाहनों पर सवार होकर आए युवकों द्वारा सरेआम युवक से मारपीट की जा रही है। इस दौरान हमलावार युवक को सड़क की दूसरी ओर ले गए और उसे जमकर पीटना शुरू कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावार मौके से फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि शहर में एडीजीपी की मौजूदगी में कासो ऑपरेशन चलाया जा रहा है, दूसरी ओर कुछ युवकों द्वारा सरेआम गुंडागर्दी की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...