Home Punjab>Firozpur Punjab News: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, इलाके में सरेआम नशा बिकने का परिवार ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

Punjab News: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, इलाके में सरेआम नशा बिकने का परिवार ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

0
Punjab News: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, इलाके में सरेआम नशा बिकने का परिवार ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पंजाब सरकार द्वारा भले ही नशे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है, लेकिन नशे की ओवरडोज से मौत के आकंड़े अभी भी खत्म नहीं हो रहे। राज्य में आए दिन नशे की ओवरडोज से मौत के आकंड़े सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला जीरा कस्बे के गांव अलेवाला से सामने आया है।

जहां नशे की ओवरडोज से युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय गुरजीत सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, गांव अलेवाले का रहने वाला गुरजीत सिंह नशे का आदी था और उसकी मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। मृतक युवक गुरजीत सिंह की दो बहनें और एक भाई है जो पिछले कई सालों से विदेश में रह रहे हैं। परिवार का कहना है कि गांव में काफी ज्यादा मात्रा में नशा बिकता है।

अगर कोई उन्हें रोकता है तो जान से मारने की धमकियां मिलती हैं। परिवार ने आरोप लगाए है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। इसी का नतीजा है कि उनके बेटे की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव में सरेआम नशा बिकने के चलते गांव के कई युवक नशे के आदी हो चुके है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा बार-बार कहने के बावजूद नशे का कारोबार गांव में खत्म नहीं हो रहा। जिसके चलते आए दिन मां के बेटे नशे की ओवरडोज से मर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here