Home National Modi Cabinet में बड़ा फैसलाः वन नेशन वन इलेक्शन को मिली मंजूरी

Modi Cabinet में बड़ा फैसलाः वन नेशन वन इलेक्शन को मिली मंजूरी

0
Modi Cabinet में बड़ा फैसलाः वन नेशन वन इलेक्शन को मिली मंजूरी

नई दिल्लीः पीएम नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर हुई बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। दरअसल, वन नेशन वन इलेक्शन के प्रस्ताव को बैठक में मंजूरी मिल गई है। कोविंद कमेटी के प्रस्ताव को मोदी कैबिनेट ने मंजूरी दी है। इसके बाद देश में एक राष्ट्र एक चुनाव कराने की राह आसान हो गई है। बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व वाली समिति ने वन नेशन वन इलेक्शन की संभावनाओं पर मार्च में अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी।

इस रिपोर्ट में जो सुझाव दिए गए हैं, उसके मुताबिक पहले कदम के रूप में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराए जाने चाहिए। समिति ने आगे सिफारिश की है कि लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव एक साथ संपन्न होने के 100 दिन के भीतर स्थानीय निकाय चुनाव भी हो जाने चाहिए। इससे पूरे देश में एक निश्चित समयावधि में सभी स्तर के चुनाव संपन्न कराए जा सकेंगे। वर्तमान में, राज्य विधानसभाओं और लोकसभा के चुनाव अलग-अलग आयोजित किए जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here