Home Punjab>Kapurthala Punjab News: ठगी मारने के मामले में Dream Visa Overseas का मालिक गिरफ्तार

Punjab News: ठगी मारने के मामले में Dream Visa Overseas का मालिक गिरफ्तार

0
Punjab News: ठगी मारने के मामले में Dream Visa Overseas का मालिक गिरफ्तार

कपूरथलाः पंजाब में ट्रैवल एजेंटों द्वारा लोगों से ठगी मारने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी के चलते फगवाड़ा पुलिस ने विदेश भेजने की आड़ में लाखों रुपए की ठगी करने के लुधियाना के ट्रैवल एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अनिकेत आनंद उर्फ अंकुश पुत्र राजेश कुमार निवासी भामियां खुर्द लुधियाना के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए SP रूपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि आरोपी ने गुरु हरगोविंद नगर में ड्रीम वीजा ओवरसीज के नाम का अवैध रूप से कार्यालय खोला गया था।

SP ने बताया कि आरोपी अनिकेत आनंद कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर फगवाड़ा और इसके आसपास के लोगों को विदेश भेजने के नाम पर अपने जाल में फंसाता था। और इनसे मोटी रकम वसूलता था। उन्होंने बताया कि अब तक उनके पास 13 लोगों ने शिकायत दी है। और इन लोगों से अनिकेत आनंद ने 2-2 लाख रुपए विदेश भेजने के नाम पर लिए थे।

SP ने कहा कि अनिकेत आनंद को लोगों के साथ ठगी करने के मामले में काबू किया गया है और इसके खिलाफ BNS की धारा 318 (4) 60 के तहत FIR दर्ज किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी अवैध रूप से ऑफिस चला रहा था। और आरोपी के दो अन्य साथियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here