Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: इस मामले में Om Visa मालिक साहिल भाटिया और पत्नी को कोर्ट से मिली राहत

Jalandhar News: इस मामले में Om Visa मालिक साहिल भाटिया और पत्नी को कोर्ट से मिली राहत

0
Jalandhar News: इस मामले में Om Visa मालिक साहिल भाटिया और पत्नी को कोर्ट से मिली राहत

जालंधर, ENS: बस स्टैंड के पास स्थित एजीआई बिल्डिंग के चौथे फ्लोर पर बने ओम वीजा इमिग्रेशन कंपनी के ऑफिस में एक कर्मचारी ने छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया था। इस मामले में Om visa मालिक साहिल भाटिया को आज पत्नी समेत माननीय अदालत से अंतरिम राहत मिल गई।

दरअसल, आज अग्रिम जमानत की सुनवाई के दौरान सेशन कोर्ट ने दोनों की गिरफ़्तारी पर रोक लगा दी है। ऐसे में अब पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं करेगी। जल्द दोनों पुलिस जांच में शामिल होकर अपना पक्ष रखेंगे। दोनों की जांच पूरी होने के बाद पुलिस द्वारा रिपोर्ट जमा करवाई जाएगी, जिसके आधार पर कोर्ट अगली सुनवाई करेगा।

पुलिस रिपोर्ट आने के बाद कोर्ट फाइनल आर्डर सुनाएगी। बता दें कि बस स्टैंड चौकी की पुलिस ने कंपनी के मालिक और उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। मृतक गौरव पिछले काफी समय से इस कंपनी में काम कर रहा था। इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था, जिसमें गौरव चौथी मंजिल से नीचे गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। परिवार ने कंपनी के मालिकों पर तंग परेशान करने का आरोप लगाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here