Home Mohali Punjab News: फैक्ट्रियों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News: फैक्ट्रियों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Punjab News: फैक्ट्रियों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

मोहाली: एसएसपी दीपक पारिक के दिशा निर्देशों पर सीआईए स्टाफ की पुलिस ने फैक्ट्रियों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह के 6 सदस्यों को काबू किया है। आरोपियों से वारदातों में प्रयोग की जाने वाली महिंद्रा पिकअप और चोरी किया 10 लाख का सामान बरामद हुआ है। आरोपियों की पहचान साजन निवासी रथपुर कॉलोनी पिंजौर जिला पंचकूला, विशाला निवासी कुराली, राहुल निवासी रथपुर कॉलोनी पिंजौर जिला पंचकूला हरियाणा, बताब निवासी गांव चंडी कोटका जिला पंचकूला, सुनील निवासी जिला पंचकूला और हजूरी नवासी कुराली शामिल है।

जानकारी देते हुए एसपी ज्योति यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपी हरियाणा और पंजाब के रहने वाले है। आरोपियों के पकडे़ जाने से चोरी की कई वारदातें सुलझ गई हैं। मोहाली जिले के खरड़ और कुराली के एरिया में लगातार गिरोह द्वारा फैक्ट्रियों को निशाना बनाया जा रहा था। चोरी की शिकायतें मिलने के बाद पुलिस की तरफ से केस दर्ज कर कार्रवाई की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here