डाक विभाग में 42 वर्ष सेवाएं देने के बाद नरेश चंद सेवक पद से सेवानिवृत

0
1

ऊना/ सुशील पंडित: डाक विभाग में 42 वर्ष सेवाएं देने के बाद संतोषगढ़ निवासी नरेश चंद शनिवार को ग्रामीण डाक सेवक पद से सेवानिवृत हुए। उनकी सेवानिवृति के अवसर पर मुख्य डाकघर ऊना में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह पोस्टमास्टर ऊना शक्ति लाल की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें डाक विभाग के अधिकारियों ने नरेश चंद व उनकी पत्नि राजकुमारी को शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें आगामी भविष्य की शुभकामनाएं दी।

नरेश चंद ने वर्ष 1983 में संतोषगढ़ पोस्ट आफिस से सेवाएं शुरु की थी। इसके बाद दौलतपुर चौक पोस्ट ऑफिस व ऊना पोस्ट ऑफिस में सेवाएं दी। अब डाक विभाग में 42 वर्ष सेवाएं देने के बाद पोस्ट ऑफिस ऊना से सेवानिवृत हुए है। पोस्ट मास्टर शक्ति लाल ने नरेश चंद की सेवाओं को सराहा। उन्होंने कहा कि नरेश चंद शांत स्वभाव के व्यक्ति है।

उन्होंने हमेशा लग्र के साथ काम किया है और उनका स्टाफ के साथ व्यवहार अच्छा रहा है। इस मौके पर सहायक पोस्टमास्टर राजेश कुमार, नरेश चंद के पुत्र अमन वर्मा, पुत्रवधु अनिता वर्मा, अनिल वर्मा, राजेंद्र कौशल, दीपक, वरुण पुरी, सन्नी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here