Punjab News: युवती से दुष्कर्म मामले में डेरे के मुख्य सेवादार पर केस दर्ज, देखें वीडियो

0
Punjab News: युवती से दुष्कर्म मामले में डेरे के मुख्य सेवादार पर केस दर्ज, देखें वीडियो

लुधियानाः जगराओं स्थित डेरा चरणघाट के मुख्य सेवादार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि डेरा चरणघाट के मुख सेवादार बलविंदर सिंह ने 6 मई को एक युवती से मोगा के एक निजी होटल में दुष्कर्म किया है। जानकारी अनुसार युवती का परिवार डेरे में जाते थे, युवती ने अपने नशेड़ी भाई को सुधारने के लिए डेरे में फरियाद लेकर गई थी। सेवादार ने लड़की को स्पेशल अरदास करवाने की बात कह उसे एक होटल में बुलाया जहां मुख्य सेवादार बलविंदर सिंह ने रेप के बाद मारपीट की और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा और डेरे में बुलाकर जबरदस्ती दुष्कर्म करता था।

जिसके बाद लड़की को शिकायत पर पुलिस ने सेवादार बलविंदर सिंह पर 2 सितंबर को जगराओं थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। पुलिस ने सेवादार को गिरफ्तार करके गोइंदवाला जेल भेजा था। जिसके बाद मोगा मैहना पुलिस ने आरोपी बलविंदर सिंह को गोइंदवाला जेल से प्रोटेक्सन वारंट पर लाकर मोगा आदालत में पेश करके 2 दिन का रिमांड हासिल किया है।

थाना मैहना की पुलिस इंस्पेक्टर अर्शप्रीत कौर ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी बलविंदर सिंह के खिलाफ दुष्कर्म के बाद धमकाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी बलविंदर सिंह को गोइंदवाला जेल से प्रोटेक्सन वारंट पर लाकर मोगा आदालत में पेश करके 2 दिन का रिमांड लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here