Gurdas Maan Controversy: मान के माफी मांगने पर भी नहीं थमा मामला, भड़के सिख संगठन का आया बयान, देखें वीडियो

0
Gurdas Maan Controversy:  मान के माफी मांगने पर भी नहीं थमा मामला, भड़के सिख संगठन का आया बयान, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: Gurdas Maan Controversy, नकोदर में स्थित बाबा मुराद शाह जी की दरगाह के मुख्य सेवादार और पंजाबी सिंगर गुरदास मान ने बीते दिन वीडियो जारी करके विवादित बयान को लेकर माफी मांग ली थी। लेकिन उसके बावजूद मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। दरअसल, गुरदास मान द्वारा माफी मांगने के बाद आज सिख संगठनों ने प्रेसवार्ता के जरिए कहा कि गुरदास मान बीते दिन माफी के दौरान भावुक नहीं हुए, बल्कि ढोंग कर रहा है। रोक कर वो सिर्फ अपने आप को सच्चा साबित करना चाहता हैं।

Highlights:

  1. गुरदास मान की माफी: पंजाबी सिंगर गुरदास मान ने विवादित बयान के लिए वीडियो में माफी मांगी, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ।
  2. सिख संगठनों का विरोध: सिख संगठन आवाज ए कौम के नेता हरजिंदर सिंह ने माफी को ढोंग करार दिया और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
  3. शो का विरोध: संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि गुरदास मान का कोई शो आयोजित होता है, तो उसका कड़ा विरोध किया जाएगा।
मगर हम किसी भी तरह के दिखावे से डरने या पीछे हटने वाले नहीं हैं। सिख संगठन आवाज ए कौम के नेता हरजिंदर सिंह ने कहा कि गुरदास मान के यूएसए का शो रद्द होने के बाद वह इंटरव्यू में भावुक होकर अपने आप को बचाना चाहता हैं। मगर ऐसा नहीं होगा, गुरदास मान को उसकी बनती सजा मिल कर रहेगी। आगे संगठनों ने कहा- इंटरव्यू सिर्फ एक प्लाइनिंग के तहत किया गया है, जिससे वह सिर्फ सिख समुदाय की सिंपथी लेना चाहता है। संगठनों ने कहा कि मगर हम उसे कानूनी सजा दिलवा कर रहेंगे। इंटरव्यू में गुरदास मान सिर्फ एक्टिंग कर रहा था, ऐसा इसलिए क्योंकि वह एक्टर है। गुरदास मान अपनी गलती नहीं मान रहा है, वो कह रहे हैं कि अगर आपको लगता है कि मुझसे कोई गलती हुई है तो मैं माफी मागंता हूं। मगर मैंने अपनी तरफ से कुछ गलत नहीं किया है। किसी भी देश में गुरदास मान का शो होगा, हम उसका विरोध करेंगे और सिख भाइयों को गुरदास मान के शो रद्द करने का भी आग्रह किया जाएगा। गुरुओं के अपमान की कोई माफी नहीं होती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here