Jalandhar News: चोरी की Bikes को रीसाइक्लिंग करके बेचने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, 70 हजार बरामद, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: चोरी की Bikes को रीसाइक्लिंग करके बेचने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, 70 हजार बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में चोरी की मोटरसाइकिलों को रीसाइक्लिंग करके बेचने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी आदित्य ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में बाइक चोरी करने और उसे बेचने का कारोबार करने वाला गिरोह सक्रिय है। एडीसीपी ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना 5 की पुलिस ने दोनों आरोपियों को घास मंडी चौंक के पास से गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान रोहित कुमार पुत्र बलवीर दास निवासी तिलक नगर और सुमित उर्फ शम्मी पुत्र रमेश कुमार निवासी न्यू दशमेश नगर के रूप में हुई है। एडीसीपी आदित्य ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर नंबर 96 दिनांक 21.08.2024, 303(2) बीएनएस, पुलिस डिवीजन नंबर 5 में मामला दर्ज किया गया है। जांच में पता चला है कि रोहित पिछले लंबे समय से बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह बाइक स्क्रैप डीलर सुमित को चोरी की बाइक बेचता था। एडीसीपी आदित्य ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्क्रैप कारोबारी सुमित उर्फ ​​शम्मी को भी गिरफ्तार कर लिया है। एडीसीपी आदित्य ने बताया कि जांच के दौरान स्क्रैप डीलर ने स्वीकार किया कि वह चोरी की मोटरसाइकिलों को रोहित कुमार से खरीदता था और उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर दूसरे स्क्रैप डीलरों को बेच देता था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सुमित उर्फ ​​शम्मी के घर से चोरी की मोटरसाइकिलों के विभिन्न पार्ट्स बेचकर कमाए गए 70 हजार रुपये बरामद किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here