मृतक महिला की पहचान परमजीत कौर पत्नी जसविंदर सिंह निवासी गांव अकलिया के तौर पर हुई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस की प्राथमिक कार्रवाई के बाद नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा की एंबुलेंस टीम ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।