Home Himachal अवैध शराब फैक्टरी मामले में एक आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

अवैध शराब फैक्टरी मामले में एक आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

0
अवैध शराब फैक्टरी मामले में एक आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
ऊना/ सुशील पंडित: हरोली क्षेत्र के गांव अमराली स्थित एक शराब की फैक्ट्री में पिछले दिनों अवैध शराब बनाने का मामला पाया गया था । आबकारी विभाग द्वारा शिकायत देने पर पुलिस थाना हरोली में मामला दर्ज हुआ था पुलिस ने पहले शराब फैक्ट्री के मुख्य कारोबारी अनिल कुमार को गिरफ्तार किया था । अनिल की गिरफ्तारी के बाद इसके सारे साथी फरार हो चुके थे जिनकी काफी समय से पुलिस तलाश कर रही थी पिछले कल एक गुप्त सूचना के आधार पर हरोली पुलिस की एक टीम उप निरीक्षक चेतन सिंह की अगुवाई में राजस्थान गई थी जहां से घटना के एक अन्य आरोपी कृष्ण कुमार (44)पुत्र फूसा राम निवासी गांव व डाकघर भगवान तहसील नोहर जिला हनुमानगढ़ राजस्थान को गिरफ्तार करके हरोली थाने लाया गया है।
जिसे आज माननीय अदालत में पेश करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है । उक्त फैक्ट्री में किस तरह नकली शराब बनाई जाती थी और घटना मे कौन कौन शामिल है,इसके बारे में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here