भयानक चक्रवात तूफान में पलटा ट्रॉलर, 8 की मौत, एक लापता

0
भयानक चक्रवात तूफान में पलटा ट्रॉलर, 8 की मौत, एक लापता

नई दिल्ली :  बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान के दौरान एक ट्रॉलर पलटने का मामला सामने आया है।यह दुर्घटना एफबी गोविंदो नामक ट्रॉलर की है, जिसमें 17 मछुआरे सवार थे। ये सभी हिल्सा मछली पकड़ने के लिए निकले थे, लेकिन सुंदरबन के बाघेर चार के पास ट्रॉलर अचानक डूब गया।

इस दौरान उसमें सवार 9 मछुआरे फंस गए थे। इनमें से 8 मछुआरों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक मछुआरा अभी भी लापता है। एक विशाल लहर ने ट्रॉलर के डेक पर मौजूद 8 मछुआरों को समुद्र में बहा दिया। तीन घंटे बाद, एक अन्य ट्रॉलर के मछुआरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी।

बचाए गए मछुआरों ने घटना की जानकारी दी। तटरक्षक बल और स्थानीय मछुआरा संगठन की मदद से रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे ट्रॉलर को किनारे लाया गया। मृतकों की उम्र 27 से 55 वर्ष के बीच थी, जिनमें से अधिकांश काकद्वीप के निवासी थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here