Tech News: iPhone यूजर्स के लिए चेतावनी, CERT-In ने खोजी Security Vulnerabilities, सरकारी एजेंसी ने जारी की चेतावनी

0
Tech News: iPhone यूजर्स के लिए चेतावनी, CERT-In ने खोजी Security Vulnerabilities, सरकारी एजेंसी ने जारी की चेतावनी
मुबंई: IPhone यूजर्स के लिए अहम खबर सामने आई है। दरअसल, हाल ही में एप्पल ने अपनी नई iPhone 16 सीरीज लॉन्च की है, लेकिन इसी बीच, भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम यानी CERT-In ने Apple के कई प्रोडक्ट्स में गंभीर Security Vulnerabilities का पता लगाया है। इन कमजोरियों का फायदा उठाकर हैकर्स आपके डिवाइस को हैक कर सकते हैं और आपकी निजी जानकारी चुरा सकते हैं, आपके डिवाइस को नुकसान पहुंचा सकते हैं या यहां तक कि आपके डिवाइस पर कंट्रोल भी कर सकते हैं।

एजेंसी ने यूजर्स को दी सलाह

सरकारी एजेंसी के अनुसार लगभग सभी Apple प्रोडक्ट्स में ये खामियां मिली हैं, जिनमें iPhone, iPad, Mac, Apple Watch, Apple TV और यहां तक कि Apple के डेवलपमेंट टूल्स Xcode भी शामिल हैं। CERT-In ने एक लिस्ट भी जारी की जिसमें बताया गया है कि iOS, iPadOS, macOS, watchOS और visionOS पर चलने वाले डिवाइस पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। सरकारी एजेंसी CERT-In ने यूजर्स को अपनी सिक्योरिटी को सेफ रखने के लिए कुछ सलाह भी दी है। एजेंसी ने कहा कि यूजर्स को एपल के लेटेस्ट सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करना चाहिए। एपल जब भी नया अपडेट जारी करे तो उसे ही यूज करें। डिवाइस को सेफ रखने के लिए जरूरी है कि आप कहीं भी क्लिक न करें और जहां संभव हो वहां अपनी निजी जानकारी न दें।

हैकर्स फायदा उठाकर कर सकते है हमला

कहा जा रहा है कि इन खामियां का फायदा उठाकर हैकर्स आपके डिवाइस पर कई तरह के हमले कर सकते हैं। ऐसे में हैकर्स आपके फोटो, वीडियो, मैसेज और अन्य सेंसिटिव डेटा तक पहुंच सकते हैं। वहीं हैकर्स आपके डिवाइस को क्रैश कर सकते हैं या उसे पूरी तरह से बेकार बना सकते हैं। हैकर्स आपके डिवाइस को दूर से कंट्रोल कर सकते हैं, जैसे कि आपके कैमरे और माइक्रोफोन का इस्तेमाल करना। हैकर्स आपके डिवाइस को अन्य डिवाइस या नेटवर्क पर हमला करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऐसे कैसे रखें खुद को सेफ?

अपने डिवाइस को अपडेट करें। Apple ने इन खामियों को ठीक करने के लिए नए सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किए हैं। अपने iPhone, iPad, Mac और अन्य Apple डिवाइस को जल्द से जल्द लेटेस्ट सॉफ्टवेयर वर्जन में अपडेट करें। Unknown सोर्स से ऐप्स डाउनलोड न करें और सस्पीशियस लिंक पर क्लिक न करें। अपने Apple ID और अन्य ऑनलाइन अकाउंट के लिए स्ट्रांग पासवर्ड सेट करें। अपने Apple ID के लिए टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन सेट करें ताकि आपकी सिक्योरिटी बढ़ जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here