मेडिकल सेंटर ने घोषणा की कि उत्तरी इजरायल में आग के कारण छह लोग घायल हो गए। इजरायली रेडियो और सरकारी मीडिया ने बताया कि हिजबुल्लाह ने युद्ध में पहली बार विशेष रूप से हाइफा के पास रामत डेविड बेस को निशाना बनाया। हिजबुल्लाह ने भी कहा कि उसने कमांडर की मौत का बदला लेने के लिए इजरायली वायु सेना के हमलों के जवाब में रामत डेविड बेस और हवाई अड्डे पर हमला किया। आम तौर पर इजरायल के इतने अंदर तक हिजबुल्लाह हमला नहीं करता है। हिजबुल्लाह का एक रॉकेट नाजरेथ पर गिरा और शहर में कई जगहों पर आग लग गई। इजरायल ने कहा कि नाजरेथ ईसा मसीह का गृहनगर रहा है। इजरायल की पुलिस ने लोगों को रॉकेट के टुकड़ों और छर्रों से दूर रहने का आग्रह किया है, क्योंकि उसमें विस्फोटक सामग्री हो सकती है। हिजबुल्लहा से जुड़े लेबनानी आउटलेट अल हदथ ने कहा कि हिजबुल्लाह ने हाइफा और ऊपरी गलील की ओर 100 रॉकेट दागे। हालांकि आईडीएफ का कहना है कि यह कम है। इज़राइल रक्षा बल (आईडीएफ) के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हर्ज़ी हलेवी ने कहा है कि इज़राइली सेना “आने वाले दिनों की सावधानीपूर्वक योजना बना रही है” और हिजबुल्लाह के खिलाफ उनके हमले तेज होंगे। पिछले साल गाजा संघर्ष की शुरुआत के बाद से इजरायली बलों ने 600 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया है, जिनमें “हिजबुल्लाह के दर्जनों शीर्ष सैन्य नेता भी शामिल हैं” और हाल ही में लेबनान में “सैकड़ों” लक्ष्यों पर हमला किया है। जिससे हिजबुल्लाह की लॉन्चिंग और लड़ाकू क्षमताएं कमजोर हो गई हैं।BREAKING NEWS: पहली बार 140 से ज्यादा दागे रॉकेट, Hezbollah के अटैक से हिल गया Israel#VIRAL #BREAKING #viralvideo #fakeorreal #hamster #UrvashiRautela #encounterindia #news #Hezbollah #Israel #ATTACK #DevaraBookings pic.twitter.com/FbEQ5iKDqW
— Encounter India (@Encounter_India) September 23, 2024