Jalandhar News: दूसरी महिला के साथ भागा पति, पत्नी ने किया हंगामा, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: दूसरी महिला के साथ भागा पति, पत्नी ने किया हंगामा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बस्ती नौं में उस समय महिला द्वारा हंगामा किया गया। जब उसका पति दूसरी महिला को साथ लेकर भाग गया। महिला का कहना है कि 8 साल पहले उसकी लव मैरिज हुई थी। महिला ने कहा कि मेरे 3 बच्चे हैं। महिला ने आरोप लगाए है कि उसे पति पर शक हो रहा था कि वह दूसरी महिला के चक्कर है। महिला ने कहा कि शादी के कुछ समय तो सब कुछ सही चला, मगर फिर उसके पति के किसी अन्य महिला के साथ संबंध हो गए और वह अक्सर उसके साथ घूमता था।

जिसके बाद देर रात उसका पति गर्लफ्रेंड के साथ फरार हो गया था। जिसके बाद देर रात उक्त व्यक्ति को उसकी पत्नी ने उसे बस्ती गुजां के पास से रंगे हाथों पकड़ लिया। पीड़िता ने अपने परिवार के साथ बस्ती गुजां पहुंचकर हंगामा कर दिया और उस पर गंभीर आरोप लगाए। देर रात हुए हंगामे के बाद मौके पर थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत करवाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। महिला ने कहा कि पति के अन्य महिला के साथ चक्कर को लेकर कई बार उसे लोगों ने पता चला।

उसने बताया कि बीते सोमवार को उसका पति कई अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कहीं चला गया। एक हफ्ते से उसकी तलाश जारी थी, मगर कुछ हाथ नहीं लगा। देर रात पीड़िता के भाई के किसी दोस्त ने उसे देखा तो सारे मामले की जानकारी पीड़िता को दी गई। बस्ती गुजां पहुंच महिला ने उक्त जगह पर हंगामा कर दिया। पीड़ित ने कहा कि जब उसका पति घर से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फरार हुआ तो उसे मामले की शिकायत थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस को दी थी। पुलिस इस मामले को लेकर जांच कर रही थी। पुलिस उक्त व्यक्ति को ढूंढती इससे पहले महिला ने खुद ही उसे पकड़ लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here