Home Government News>Punjab Govt Punjab News: 5 नए मंत्रियों की शपथग्रहण में मोहिंदर भगत ने ली शपथ

Punjab News: 5 नए मंत्रियों की शपथग्रहण में मोहिंदर भगत ने ली शपथ

0
Punjab News: 5 नए मंत्रियों की शपथग्रहण में मोहिंदर भगत ने ली शपथ

मोहालीः पंजाब में सीएम भगवंत मान की अगुआई वाली आप पार्टी के सरकार में ढाई साल के भीतर तीसरी बार कैबिनेट में बदलाव किया जा रहा है। वहीं आज पंजाब राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह 5 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा रही है। इस समारोह में पहले तरूणप्रीत सिंह, बरिंदर गोयल और हरदीप मुंडिया ने शपथ ले ली है। वहीं मोहिंदर भगत और डॉक्टर रवजोत सिंह ने शपथ ली।

इस शपथ समारोह में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया मौजूद रहे। 5 नए विधायकों को शपथ दिलाने के बाद मंत्रियों की गिनती 16 हो गई। बता दें कि इससे पहले रविवार को 4 मंत्रियों की कैबिनेट की छुट्‌टी कर दी गई। हालांकि एक मंत्री पद खाली हो गया था। वहीं आज कैबिनेट में बदलाव के कुछ समय पहले ही अचानक CM भगवंत मान ने OSD ओंकार सिंह को भी हटा दिया है। हालांकि ओंकार सिंह के हटाने की वजह साफ नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here