Punjab News: गेहूं की खरीद को लेकर Lal Chand Kataruchakk का आया ब्यान, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः गेहूं की कटाई का सीजन अब नजदीक है। इसी के चलते सरकार ने किसानों को मंडियों में उचित सुविधाएं प्रधान करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं किसान भी अब गेहूं की कटाई के लिए तैयारी हैं। इसी बीच पंजाब सरकार को बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है। दरअसल, गेहूं की खरीद से पहले पंजाब सरकार को करीब 28 हजार करोड़ का CCL (कैश क्रैडिट लिमिट) मिला है। यह जानकारी खाद्य व नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले मंत्री लालचंद कटारूचक ने दी। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल से होने वाली गेहूं की खरीद की सारी तैयारिया मुकम्मल कर ली गई हैं।

उन्होंने कहा कि गेहूं की कटाई से इस सीजन में किसान भाइयों को किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हम पूरी कोशिश करेंगे कि 24 घंटे के भीतर किसानों की बनती खरीद का पैसा उनके खातों में ट्रांसफर कर दिया जाए। वहीं उन्होंने बताया कि मंडियों में बारदाने के भी 100 प्रतिशत प्रबंध कर लिए गए हैं। दूसरी ओर राज्य की 1864 मंडियों में खरीद व्यवस्था कर ली गई है। मंडियोें में पीने के पानी की व्यवस्था, मेडिकल सुविधा या अन्य कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि इसी के साथ 700 आरजी मंडियों की व्यवस्था भी की गई है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...