घरेलू विवाद के बाद गार्ड ने खुद को गोली मारी, उड़े चीथड़े

उतर प्रदेशः शनिवार रात सिक्योरिटी कंपनी के गार्ड ने अपनी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली उसके सिर में लगी। गोली सिर के चीथड़े उड़ाते हुए पार हो गई। गोली लगते ही पूरा कमरा लहुलुहान हो गया। गांव के कमरे के अंदर गोली की आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसी दौड़े तो गार्ड विजय प्रताप को मृत पाया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और गांव भर की भीड़ भी जुट गई।

युवक की मौत का कारण पारिवारिक झगड़ा बताया जा रहा है। चोलापुर के एकला ग्राम निवासी विजय प्रताप सिंह उर्फ मंटू (40) पुत्र माता प्रसाद सिंह सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड के तौर पर कार्यरत था। शनिवार की रात पत्नी से उसका कुछ विवाद हो गया, कलह-क्लेश के बाद वह कमरे में चल गया और जाकर लेट गया। कुछ देर बाद तेज आवाज के साथ चीख सुनाई दी।

घटना की सूचना चोलापुर पुलिस को परिजनों ने दी और आला अधिकारियों को भी अवगत कराया गया। जानकारी पाकर डीसीपी चंद्रकांत मीणा, एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक चोलापुर राकेश कुमार ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। कमरे और बंदूक से फिंगर प्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाए गए। कमरे की फोटो-वीडियोग्राफी भी की गई।

एसीपी सारनाथ अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि मामला आत्महत्या का है, फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है। मौके पर विजय प्रताप का रक्त रंजित शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...