Jalandhar News: 600 ग्राम अफीम सहित 2 Activa सवार गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: 600 ग्राम अफीम सहित 2 Activa सवार गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अफीम बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए फिल्लौर के डीएसपी सरवन सिंह बल्ल ने बताया कि एसएचओ गुराया पलविंदर सिंह और उनकी टीम ने कमालपुर गेट पर नाकाबंदी के दौरान एक्टिवा सवार एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 600 ग्राम अफीम बरामद हुई।

आरोपियों की पहचान नरिंदर सिंह उर्फ ​​निंदा पुत्र करनैल सिंह निवासी गुरु नानकपुरा मोहल्ला गोराया ऐर रोशन लाल रोशी पुत्र दर्शन लाल निवासी दिलबाग कॉलोनी, गोराया के रूप में हुई है। डीएसपी ने बताया कि नरिंदर पेशे से ड्राइवर का काम करता है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर 2 दिन का रिमांड किया गया है। जिनसे सख्ती से पूछताछ की जा रही है कि वे यह अफीम कहां से लाए थे, कहां बेचने जा रहे थे और कब से यह काम कर रहे हैं, उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here