Punjab News: पत्नी से परेशान होकर व्यक्ति की आत्महत्या, देखें वीडियो

0
Punjab News: पत्नी से परेशान होकर व्यक्ति की आत्महत्या, देखें वीडियो

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की शुरू

अमृतसरः लुहारका रोड पर एक व्यक्ति की ओर से आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घरेलू झगड़े से परेशान होकर व्यक्ति ने आत्महत्या की है। परिवार के मेंबरों ने बताया कि बेटे का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा था। दो दिन पहले दोनों में झगड़ा हुआ था। पत्नी ने अपने भाईयों को बुलाकर बेटे के साथ गलत व्यवहार किया और बच्चों सहित अपने पेके घर चले गई। जिससे परेशान होकर बेटे ने आत्महत्या की है। परिवार ने पुलिस से इंसाफ की मांग की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी की एक व्यक्ति की ओर से घरेलू झगड़े से परेशान होकर आत्महत्या कर ली गई है। युवक की पहचान राजन (40) के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार के बयानों कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here