गुरदासपुर: शराब प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर आई है। पंजाब के गुरदासपुर में शराब की कीमतों में कटौती की गई है। अब 910 रुपये में बिकने वाली शराब की बोतल 600 रुपये में मिलेगी।
नई कीमतें गुरदासपुर और पठानकोट के सुजानपुर में लागू की गई हैं। स्थानीय ठेकेदारों के अनुसार, निर्धारित शुल्क का भुगतान पूरा नहीं होने के कारण सेल बढ़ाने के लिए कीमतें कम की गई हैं।
ठेकेदारों ने बताया कि कम कीमतों का उद्देश्य लोगों को बाहर से शराब खरीदने से रोकना और अवैध शराब के तस्करों पर नकेल कसना है। पहले, उच्च कीमतों के कारण लोग तस्करी को प्राथमिकता दे रहे थे, जिससे पुलिस और एक्साइज विभाग ने कई बार कार्रवाई की है।
इस कदम से उम्मीद है कि स्थानीय बाजार में शराब की बिक्री बढ़ेगी और अवैध शराब का कारोबार कम होगा।