Home Government News>Punjab Govt Punjab News: CM मान ने युवाओं को दिया तोहफा, 586 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

Punjab News: CM मान ने युवाओं को दिया तोहफा, 586 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

0

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा पंचायती चुनाव से पहले युवाओं को बड़ा तोहफा दिया गया है। दरअसल, मिशन रोजगार के तहत आज चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान द्वारा 586 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। इस दौरान सरकार ने दावा किया है कि ढाई सालों में उनकी सरकार द्वारा अब तक 45 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है।

सीएम मान ने जानकारी देते हुए कहा कि उनकी सरकार द्वारा मेरिट के आधार पर युवाओं की भर्ती प्रक्रिया की गई है। दरअसल, सरकार द्वारा चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में सेहत विभाग में भर्ती किए गए युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाने को लेकर समागम रखा गया।

इस दौरान सीएम मान ने कहा कि हमारी सरकार राज्य की सत्ता में आए हुए 30 महीने हुए हैं। हमारी किसी भी भर्ती प्रक्रिया को अदालत में चुनौती नहीं दी गई। वहीं, युवा अपनी अच्छे से नौकरी कर रहे हैं। वहीं, उन्होंने लोगों को कहा कि अगर सरकारी नौकरी के लिए पैसे मांगता है तो विभाग के हेल्पलाइन पर शिकायत दी जा सकती है। मौके पर ही लोगों की दिक्कतों को दूर किया जाएगा।

बता दें कि बीते दिन बठिंडा में सीएम मान ने 30 आम आदमी क्लीनिकों का उद्घाटन किया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह लोगों की भलाई और राज्य के विकास के लिए समर्पित होकर काम कर रहे हैं, लेकिन कुछ राजनीतिक नेताओं को यह पच नहीं रहा है। इसी वजह से वे बार-बार उनके खिलाफ जहर उगल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि परंपरागत पार्टियां मुझसे ईर्ष्या करती हैं क्योंकि मैं एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखता हूं। ये नेता सत्ता में बने रहने को अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते थे, इसलिए इन्हें यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है कि आम आदमी सरकार इतनी बेहतर ढंग से कैसे चला रहा है। इन राजनीतिज्ञों ने लंबे समय तक लोगों को मूर्ख बनाया, लेकिन अब लोग इनके गुमराह करने वाले प्रचार में नहीं आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here