BJP MLA को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

0
BJP MLA को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

इंदौरः भाजपा विधायक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार राऊ विधानसभा सीट से विधायक 72 वर्षीय मधु वर्मा को आज सुबह घर पर हार्ट अटैक आ गया। विधायक को उपचार के लिए जुपिटर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल विधायक वर्मा 48 घंटों तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे। डॉक्टरों का कहना है कि शुगर लेवल कम होने से वे बेहोश हो गए थे। जबकि भाई बलराम वर्मा ने कहा कि मधु वर्मा को अटैक आया है, लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं है। मधु वर्मा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को हराकर राऊ विधानसभा सीट से विधायक बने हैं।

कहा जा रहा है कि विधायक ने सुबह घर पर नाश्ता किया और दवाई खाई थी, इसके बाद बेहोश हो गए। वर्मा के सहयोगी उस समय घर पर ही थे। वहीं प्रशासनिक अधिकारी लगातार उनकी सेहत की जानकारी ले रहे हैं। दरअसल डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी निगरानी कर रही है। इसके साथ ही हॉस्पिटल के बाहर उनके समर्थकों की भारी भीड़ भी देखने को मिली है। विधायक के हार्टअटैक की खबर लगते ही उनके समर्थक, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेंद्र हार्डिया,गोलू शुक्ला, कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। विधायक रमेश मेंदोला ने ट्वीट कर भगवान से शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

राऊ से बीजेपी विधायक मधु वर्मा कांग्रेस के पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को 35 हजार 522 वोटों से हराकर पहली बार विधायक बने हैं। उन्हें 15 हजार 1672 वोट मिले थे। इससे पहले 2018 में भी मधु वर्मा और जीतू पटवारी के बीच मुकाबला था। वर्मा को 1,02,037 वोट मिले थे। पटवारी ने 1,07,740 वोट हासिल किए और पांच हजार वोटों से जीत हासिल की थी।

गौरतलब है कि पूर्व में वह इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रह चुके हैं। मध्य प्रदेश के पिछड़ा आयोग वर्ग के कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी मिल चुका है। फिलहाल, वह बीजेपी के देवास जिले के प्रभारी के रूप में काम कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here