Punjab News: किसानों ने प्रशासन को दिया अल्टीमेटम, नहीं माने तो कल रोकेंगे रेलवे ट्रैक, देखें वीडियो

0
Punjab News: किसानों ने प्रशासन को दिया अल्टीमेटम, नहीं माने तो कल रोकेंगे रेलवे ट्रैक, देखें वीडियो

अमृतसरः किसानों ने एक बार फिर से केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मामले की जानकारी देते हुए सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि उन्होंने कल 12 बजे तक का प्रशासन को समय दिया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन अगर कल 12 बजे तक उनकी मांगे मान लेता है तो ठीक है, नहीं तो 12 बजे के बाद किसान पक्के तौर पर देवीदास पुरा में रेलवे ट्रैक पर बैठ कर पंजाब और केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

पंढेर ने कहा है कि किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने आज अपनी मांगों को लेकर अमृतसर और डीसी ऑफिस पर धरना प्रदर्शन किया और यह धरना प्रदर्शन पूरे दिन जारी रहा। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों के साथ किसानों की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि प्रशासन के साथ यह बैठक 4 घंटे तक चली, लेकिन 4 घंटे तक चली इस बैठक के बाद भी यह बैठक बेनतीजा रही।

जिसके बाद किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के पंजाब महासचिव पंढेर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि किसानों ने अपनी मांगें प्रशासनिक अधिकारियों को बताईं थी, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आज उनकी बैठक बेनतीजा रही।

पंढेर ने कहा कि किसानों द्वारा प्रशासन के सामने रखी गई मांगें पूरी नहीं हो रही। जिसके चलते हम प्रशासनिक अधिकारियों को कल दोपहर 12 बजे तक का समय दे रहे हैं। पंढेर ने कहा कि अगर कल 12 बजे किसानों की मांगें मान ली गईं तो ठीक है, नहीं तो किसान संगठन पंजाब सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ 12 बजे के बाद देवीदास पुरा में स्थायी रूप से बैठकर रेल रोकेंगे और प्रर्दशन करेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here