Truck और Auto में हुई भीषण टक्कर, 7 लोगों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

0
Truck और Auto में हुई भीषण टक्कर, 7 लोगों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

जेसीबी की मदद ने बाहर निकाले शव, श्राद्ध में शामिल होने जा रहे थे लोग

दमोहः तमन्ना तिराहे के पास एक ट्रक और ऑटो में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि हादसे में 3 अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है कि मृतक और घायल लोग कहां के हैं और कौन-कौन हैं, इसकी जानकारी भी ली जा रही है। समन्ना तिरहै के पास ट्रक द्वारा ऑटो के कुचलने की घटना में घायलों को जिला चिकित्सालय इलाज के लिए भर्ती किया गया है। दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर, एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंचे। ट्रक में फंसे ऑटो से शव और घायलों और को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। इस हादसे में ऑटो चालक आलोक गुप्ता समेत 7 लोगों की जान चली गई। वहीं, गायत्री पति सिद्धू, रीता बाई पति राजेश और एक बच्चा घायल हैं। मिली जानकारी के अनुसार घटना में गंभीर रूप से घायल हुए मरीजों को जबलपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि ऑटो में कुल 10 लोग सवार थे। हादसे में जान गंवाने वाले ऑटो चालक आलोक गुप्ता की मां गोपी बाई ने बताया कि सभी लोग दमोह शहर के शोभा नगर के रहने वाले हैं और उनके रिश्तेदार हैं। मौत किस-किसकी हुई है, यह जानकारी उन्हें नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि श्राद्ध कार्यक्रम था, जिसमें वह शामिल होने गए थे। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। छतरपुर के बक्सवाहा का रहने वाला ड्राइवर नीरज सिंह लोधी (22) शराब के नशे में है। पुलिस मेडिकल जांच के लिए उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची है। वह इतने नशे में है कि कुछ भी बोलने की हालत में नहीं है। उसे तो ये भी होश नहीं कि क्या हुआ है।        

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here