स्कूटी स्वार युवक की ट्रैक्टर के नीचे आने हुई मौत

0
स्कूटी स्वार युवक की  ट्रैक्टर के नीचे आने हुई मौत

ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के अंतर्गत आते संतोषगढ़ में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। इस हादसे में एक स्कूटी सवार युवक की ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत हो गई।

मृतक युवक की पहचान अनिकेत(17) पुत्र सतीश कुमार, निवासी बैंसपुर तहसील नंगल, ज़िला रोपड़ पंजाब के रूप में हुई है।

इसके बाद वहां पर एकत्रित हुए लोगों ने पुलिस को फोन किया और पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान वहां पर आक्रोशित लोगों ने कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी पैदा कर दी यह दर्दनाक हादसा सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है। जिसमें साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि स्कूटी पर  सवार युवक कैसे अचानक मौत का ग्रास बन जाता है।

पुलिस द्वारा जाम खुलवाए जाने के बाद बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इस मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here