Zee के फाउंडर ने Rhea Chakraborty से मांगी माफी, जानें वजह

मुंबईः सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में रिया चक्रवर्ती को क्लीनचिट मिल गई है। हाल ही में CBI ने क्लोजर रिपोर्ट फाइल की है। इसमें कहा गया है कि सुशांत को हत्या के लिए उकसाने जैसे कोई सबूत नहीं मिले हैं। इसके बाद अब जी न्यूज के फाउंडर सुभाष चंद्र ने रिया चक्रवर्ती से लिखित माफी मांगी है। जी के फाउंडर सुभाष चंद्र ने ट्विटर पर लिखा कि सुशांत सिंह राजपूत के मर्डर केस में CBI ने क्लोजर रिपोर्ट फाइल की है। मुझे लगता है ये सबूतों की कमी के आधार पर है। अस्पष्टता की कोई गुंजाइश नहीं है, जिसका अर्थ है कि कोई केस नहीं बनता है।

पीछे पलटकर देखने पर लगता है कि जी न्यूज के एडिटर्स और रिपोर्टर्स (उस समय के) के नेतृत्व में मीडिया ने रिया चक्रवर्ती को आरोपी बनाया है लोगों ने भी जी न्यूज को फॉलो किया। जी न्यूज का मेंटॉर होने के नाते मैंने उन्हें सलाह दी है कि साहस जुटाएं और माफी मांगे। मैं रिया चक्रवर्ती से माफी मांगता हूं, जबकि मेरा इससे कोई लेना देना नहीं था। मैं एक मुख रुद्राक्ष की तरह हूं, बाहर और अंदर एक समान। सच को सच कहो।

आपको बता दें, सुशांत सिंह राजपूत के निधन के करीब डेढ़ महीने बाद 25 जुलाई 2020 को उनके पिता के.के. सिंह ने पटना में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में उन्होंने रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए थे। इसी के चलते करीब 27 दिनों तक रिया हिरासत में रही थीं।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...