Punjab News: पंखे से लटकता मिला विवाहिता का शव, परिवार ने हत्या की जताई आशंका, देखें वीडियो

0
Punjab News: पंखे से लटकता मिला विवाहिता का शव, परिवार ने हत्या की जताई आशंका, देखें वीडियो

अमृतसरः सरहदी हलका अजनाला के गांव तेड़ा राजपूतां में एक विवाहिता का शव पंखें से लटकता मिला। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक महिला के पिता ने बताया कि बावी कौर के मेजर सिंह के साथ प्रेम संबंध थे। मेजर सिंह अक्सर ही उनके घर आता रहता था। गत दिन मेजर सिंह उनके घर बावी कौर से मिलने आया था। जब वह घर पहुंचे तो मेजर सिंह वहां से भाग गया। जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो बावी कौर पंखे से लटक रही थी। जिसकी मौत हो चुकी थी।

पारिवारक मेंबरों का कहना है कि बावी कौर का पति विदेश रहता है। मेजर सिंह बावी कौर को तंग परेशान करता था। गत दिन भी मेजर सिंह उनके घर आया और बावी कौर की हत्या कर दी। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ा जाए।

इस संबंधी थाना अजनाला सब इंस्पैक्टर लखविंदर सिंह ने बताया कि बावी कौर तेड़ा राजपूतां में आई हुई थी। जहां मेजर सिंह उसे मिलने आया था। जब पिता उनके घर पहुंचे तो उन्होंने बावी कौर को मृत पाया। उन्होंने बताया कि सामने आ रहा है कि बावी कौर के मेजर सिंह के साथ प्रेम संबंध थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here