Jalandhar News : Motorcycle सवार लुटेरा मंदिर के पुजारी का Mobile छीनकर फरार

0
Jalandhar News : Motorcycle सवार लुटेरा मंदिर के पुजारी का Mobile छीनकर फरार

जालंधर: महानगर में चोरी ओर लूटपाट की वारदातें रुकने का नाम ही नहीं ले रहीं। ताज़ा मामला प्रताप बाग से सामने आया है, जहां एक पैदल जा रहे एक मंदिर के पंडित से मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। जानकारी देते हुए मंदिर के पंडित ने बताया कि वह भगत सिंह चौक से पैदल अपने घर की तरफ जा रहे थे। प्रताप बाग के पास पहुंचने पर उसे किसी का फोन आया, जिसे सुनने के लिए उसने उसने फोन कान में लगाया तभी पीछे से मोटरसाइकिल पर आए एक लुटेरे ने उसके हाथ से फोन छीन कर फरार हो गया।

मंदिर के पुजारी ने बताया कि उन्होंने लुटेरे को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह वारदात को अंजाम देकर वहां से भाग गया। इस घटना के बारे में पीडित ने तुरंत थाना 3 की पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here