Jalandhar News: फ्लाईओवर से गिरा सेबों से भरा ट्रक, 2 घायल, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: फ्लाईओवर से गिरा सेबों से भरा ट्रक, 2 घायल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: जम्मू से संगरूर जा रहा सेबों से भरा ट्रक हादसाग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक नंबर JK02.AK3495 देर रात फिल्लौर के पास पड़ते खैहिरा गांव के पास अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। इस घटना में ट्रक में सवार 2 लोग घायल हो गए। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

ट्रक और उसमें भरे हुए सेब के डिब्बों को नुकसान पहुंचा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल के थाना प्रभारी जसविंदर सिंह अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने घायलों को ट्रक से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार दिलाया गया। बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी देते हुए फिल्लौर के थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही ट्रक चालक को काबू कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here