होशियारपुर का युवक पुलिस कस्टडी से फरार, मामला दर्ज

0
होशियारपुर का युवक पुलिस कस्टडी से फरार, मामला दर्ज

ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिले की एक बड़ी घटना में होशियारपुर का सिदहाणी निवासी सुनील कुमार मेडिकल चेकअप के दौरान पुलिस कस्टडी से भागने में कामयाब हो गया। वह ऊना की बनगढ़ जेल में बंद था और क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मेडिकल चेकअप के लिए लाया गया था।

उसे मेडिकल ऑफिसर द्वारा टेस्ट के लिए कहा गया, लेकिन रिपोर्ट का इंतजार करते हुए आरोपी ने बाथरूम में शौच जाने की बात कही। वहां आरोपी ने आरक्षी सुनील कुमार को धक्का दिया और बाथरूम की खिड़की से भाग गया। इस घटना में आरक्षी को भी चोटें आईं।

आरक्षी सुनील कुमार की शिकायत पर सदर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी जांच जारी है। पुलिस का दावा है कि उन्होंने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here