अवैध कोयला खदान में दबे 2 मजदूर, Rescue Operation जारी

मनेंद्रगढ़ः छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में अवैध कोयला खदान में खनन करने गए 2 ग्रामीण मिट्टी में दब गए जिससे दोनों ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों 25 मार्च से लापता थे। परिजनों को इसकी जानकारी भी नहीं थी। जब कोयला खदान से बदबू आने लगी तो ग्रामीणों को सूचना मिली जिसके बाद शनिवार देर रात ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। खदान के पास टिफिन और चप्पल भी मिली है। दोनों के शव को निकालने का काम शुरू कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मनेंद्रगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत घुटरा में स्थित धुनेटी नदी के किनारे ग्रामीणों द्वारा अवैध रूप से कोयला निकाला जाता है। यह कोयला आसपास के ईंट भट्ठों में खपाया जाता है। कोयला निकालने के लिए तस्करों द्वारा ग्रामीणों को पैसे दिए जाते हैं और अवैध कोयला उत्खनन कराया जाता है। इनमें से एक जगह पर नदी के किनारे की मिट्टी का टीला मंगलवार शाम धंस गया, जिसमें 2 ग्रामीण दब गए। ग्राम पंचायत घुटरा के अगरियापारा, ठाठपानी के 2 ग्रामीण इंद्रपाल अगरिया (50) और राजेश अगरिया (35) अन्य ग्रामीणों के साथ 25 मार्च, मंगलवार शाम कोयला निकालने के लिए धुनेटी नदी के किनारे गए थे।

दोनों एक अवैध खदान के अंदर घुसकर कोयला निकाल रहे थे। इस दौरान ऊपर की मिट्टी का टील धंस गया और दोनों ग्रामीण अंदर दब गए। मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीण भाग निकले। दोनों ग्रामीण पहले भी कोयला निकालने जाते थे और भट्ठे में काम करते थे। इस कारण परिजनों ने भी उनकी खोजबीन नहीं की। शनिवार को जब राजेश अगरिया को मोबाइल बंद मिला तो परिजनों ने उनके बारे में खोजबीन शुरू की। जब परिजन रात को खोजते हुए धुनेटी नदी के किनारे पहुंचे तो उन्हें बदबू आई। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को देर रात दी गई।

ग्रामीणों ने रविवार सुबह मिट्टी के टीले को हटाने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस ने इसके लिए ग्रामीणों को काम में लगाया है। ग्रामीण मिट्टी के टीले को हटाने में जुटे हैं। कई टन मिट्टी पड़े होने के कारण मिट्टी हटाने के लिए पुलिस ने जेसीबी मशीनें भी बुलाई हैं।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...