Jalandhar News: लेडी तस्कर की इमारत पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो

जालंधरः नशे के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत लगातार पुलिस द्वारा तस्करों की इमारत पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। वहीं आज नकोदर के अधीन आते फैसला गांव में लेडी तस्कर की इमारत पर देहात के एसएसपी गुरमीत सिंह की अगुवाई में कार्रवाई की गई। महिला की पहचान जसविंदर कौर उर्फ जस्सी के रूप में हुई है। जानकारी देते एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले रूड़का कलां के बीडीपीओ ने पत्र लिखकर शिकायत दी थी कि महिला ने अपने पति के साथ मिलकर 3.30 मरले की जगह में अवैध इमारत बनाई हुई थी।

बीडीपीओ की शिकायत पर कार्रवाई करते आज इमारत को ध्वस्त किया गया। महिला और उसके पति के खिलाफ 20 मामले दर्ज है, जिसमें एनडीपीएस एक्ट के मामलों सहित एक मर्डर का केस भी दर्ज है। महिला घर से फरार चल रही है। देहात पुलिस ने पिछले कुछ दिनों में 35 से 40 करोड़ की प्रॉपर्टी को सीज किया है। वहीं युद्ध नशे के विरुद्ध चलाएगी मुहिम को लेकर लगातार तस्करों के खिलाफ उनके द्वारा सख्ती से एक्शन लिया जा रहा है।

दूसरी और गांव के सरपंच गुरविंदर सिंह ने बताया कि पंचायत की जगह पर एक परिवार ने अवैध तरीके से कब्जा किया हुआ था। उन्होंने कहा कि आज से चार पांच महीने पहले जब नई पंचायत बनी थी तो इस इमारत को लेकर बीडीपीओ को शिकायत दी थी की इमारत पर अवैध तरीके से कब्जा किया गया है। इसके बाद डीपीओ ने देहात पुलिस की मदद से आज इस इमारत पर कार्रवाई करते हुए इसको ध्वस्त करवा दिया है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...