Punjab News : हलवाई की दुकान से अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

0
Punjab News : हलवाई की दुकान से अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

पंजाब (मोहाली): एक्साइज विभाग ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। हैरान करने वाली बात यह है कि यह शराब हलवाई की दुकान से बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार यह शराब अलग-अलग ब्रांड की है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर विकास विवेजा और एएसआई वीर चंद ने बताया कि सूचना मिली थी कि खरड़ लांडरां रोड पर एक हलवाई की दुकान पर शराब बेची जा रही है।

जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और जांच की तो भारी मात्रा में शराब बरामद की है। अधिकारियों ने बताया कि हलवाई ने जनरेटर में भारी मात्रा में अवैध शराब छुपाई हुई थी। यह शराब अलग-अलग ब्रांड की थी। उन्होंने बताया कि दुकान पर चैकिंग की तो विभिन्न स्थानों पर छिपाई गई शराब बरामद की।

दुकान मालिक मौके से फरार है। फिलहाल मैनेजर से पूछताछ की जा रही है। इंस्पैक्टर विकास भटेजा ने बताया कि एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा और जांच की जा रही है कि यह शराब का कारोबार कब से कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here