नए गांवो को टीसीपी में शामिल करने से पहले जनसुनवाई करे सरकार: सत्ती

0
नए गांवो को टीसीपी में शामिल करने से पहले जनसुनवाई करे सरकार: सत्ती
सतपाल सत्ती की अगुवाई में गांव प्रधानों ने सरकार को भेजा ज्ञापन
 
ऊना/ सुशील पंडित : ऊना विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा नए गांवो को टीसीपी में शामिल किए जाने को लेकर गांव प्रधानों ने  विरोध जताया है ।  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के विधानसभा क्षेत्र ऊना में हिमाचल सरकार के टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग (टीसीपी) द्वारा अब और नए  गांवो को टीसीपी में शामिल किया गया है। इन गांवों को टीसीपी में शामिल किए जाने को लेकर गांव के प्रधान उप प्रधान व जिला परिषद सदस्य इसके विरुद्ध हैं ।आज इन तमाम गांव के पंचायत प्रधान उप प्रधान जिला परिषद सदस्यों सहित अन्य लोगों ने इकट्ठे होकर बीजेपी विधायक सतपाल सती की अगुवाई में हिमाचल सरकार को डीसी के माध्यम से ज्ञापन भेजा।
 जिसमें उन्होंने टीसीपी में शामिल किए गए नए गांवो को टीसीपी से बाहर किए जाने की मांग की है ।भाजपा विधायक सतपाल सती ने मीडिया से रूबरू होते हुए जानकारी दी कि हिमाचल सरकार ने टीसीपी विभाग द्वारा अनेकों गांवो को टीसीपी में शामिल किया गया है। यह गांव लिंक रोड पर हैं ,और शहर से दूर हैं ।जिसका सभी ग्राम के प्रधानों और जिला परिषद सदस्य ने विरोध किया है, और आज हम सभी ने इकट्ठे होकर सरकार को एक ज्ञापन दिया है ताकि इन गांवों को टीसीपी से बाहर किया जाए। सत्ती ने कहा है कि हमारा मानना है कि सरकार को पहले गांवो में जाकर जनसुनवाई करनी चाहिए ताकि वह  गांव के लोगों को प्रतिक्रिया ले कि वह टीसीपी में शामिल होना चाहते हैं या नहीं, टीसीपी में शामिल होने के बाद लोगों को अपना घर बनाना और नक्शा बनाने के चलते अनेक दिक्कतें होगी। यह सभी गांव नेशनल हाईवे से काफी दूर हैं जो गांव नेशनल हाईवे के साथ लगते हैं उनको सरकार अगर लेना चाहे तो ले सकती है,  लेकिन ऐसे गांवो को शामिल किया गया है जो की लिंक रोड पर है और शहर से काफी दूर हैं ,इसका हम विरोध कर रहे हैं डीसी को आज ज्ञापन दिया है और हम चाहते हैं की हिमाचल सरकार गांवो में जाकर पहले सामाजिक जनसुनवाई करे। विधायक ने कहा कि इसके बाबजूद अगर सरकार फिर भी नहीं मानती है तो ग्राम पंचायत इसके विरोध में एक प्रस्ताव भी पारित करेगी। अगर फिर भी सरकार नहीं मानती है तो हम आने वाले समय में आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here